फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba Mufti's meeting with power department officials

ऊर्जा परिदृश्य बदलने के लिए बने रोडमैप: सीएम

Tue, 24 May 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti's meeting with power department officials
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य के ऊर्जा परिदृश्य को बदलने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार करने को कहा है। उन्होंने इसके लिए बिजली उत्पादन तथा वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा। वे मंगलवार को जम्मू संभाग में बिजली-पानी आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्चस्तरीय बैठक में बोल रही थीं। 
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने पीक आवर्स में बिजली कटौती न करने की हिदायत देते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो बिजली कटौती शेड्यूल लागू किया जाना चाहिए। इसकी सूचना पहले ही उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए। कहा कि बिजली कटौती का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ता है।
विज्ञापन


इस वजह से पीडीडी तथा पीएचई दोनों विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए। पीडीडी को व्यवस्था में खराबी से बचने के लिए अतिरिक्त कैपिसिटर तथा ट्रांसफार्मर लगाने को भी कहा। साथ ही पीएचई फीडरों से गैर कानूनी कनेक्शन हटाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बिजली वितरण व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए उन्होंने आर-एपीडीआरपी के कार्यों में तेजी लाने को कहा। इरकान को मार्च 2017 तक तय समय अवधि में काम पूरा करने के लिए दो शिफ्टों में काम करने को कहा। यह परियोजना पहले ही तय समय सीमा लांघ चुकी है।

इस परियोजना के लागू होने से राज्य में बिजली सप्लाई की स्थिति बेहतर होगी। उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज तथा कटौती से निजात मिलेगी। बिजली किल्लत से गर्मी में जम्मू संभाग तथा सर्दी में कश्मीर संभाग के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।


बिजली चोरी रोकने तथा घाटे को कम करने के लिए उन्होंने पीडीडी को आवश्यक कदम उठाने को कहा। साथ ही कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बाढ़ एवं सिंचाई क्षेत्र की निधि के पूरी तरह से इस्तेमाल के लिए सम्मिलित मोड के तहत काम करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed