{"_id":"575916524f1c1bee5a9c641e","slug":"landslide-blocks-srinagar-leh-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-लेह हाइवे पर भूस्खलन, सैंकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-लेह हाइवे पर भूस्खलन, सैंकड़ों वाहन फंसे
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सोनमर्ग के पास बुधवार शाम को हुए भारी भूस्खलन के चलते श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर कल देर शाम सोनमर्ग से महज एक किमी दूर पर हाइवे पर अचानक पस्सियां गिर पड़ी। जिसके चलते लेह जाने वाले सैंकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, भारी भूस्खलन से रोड पूरी तरह से बंद हो गया है। जिस कारण से दोनों ओर के सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। सामरिक रुप से महत्वपूर्ण इस राजमार्ग का ख्याल रखने के लिए जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) हैं।
विज्ञापन
बीआरओ की टीम मौके पर पुहंच गई है और सड़क पर पड़े मलवे को हटाने काम शुरु कर दिया। आज शाम तक रोजमार्ग के फिर खुलने की संभावना है। इस भूस्खलन में किसी भी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन