फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   KASHMIRI BOYS DECLINING THE PATH OF TERRORISM

आतंक से तौबा करने लगे पीओके गए कश्मीरी युवक, वापस आने की है कोशिश

Mon, 03 Oct 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 03 Oct 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
KASHMIRI BOYS DECLINING THE PATH OF TERRORISM
आतंकवादी कैंपों मे दहशत - फोटो : Demo Pic
पिछले डेढ़ साल के दौरान पीओके में आतंकी बनने गए कश्मीरी वापस आना चाहते हैं। वे वापसी के रास्ते तलाश रहे हैं। संभव है कि इसके लिए नेपाल को चुना जाए। दरअसल, पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी संगठनों में अफरातफरी मची हुई है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पीओके में ध्वस्त किए आतंकी कैंपों में प्रशिक्षु आतंकी भी मारे गए।
विज्ञापन


इसकी वजह से आतंक की ट्रेनिंग ले रहे कश्मीरी युवकों में खौफ है। खुफिया एजेंसियों के पास इनके इनपुट पहुंचे हैं। पीओके में कश्मीर से पिछले डेढ़ साल के भीतर 50 से अधिक युवक आतंकी बनने गए हैं। यह आंकड़ा राज्य पुलिस और सेना की ओर से भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इन युवा आतंकियों की ट्रेनिंग पीओके के कोटली, एबटाबाद, मुजफ्फराबाद आदि में चल रही थी। जबसे भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया,
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आतंकियों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच

KASHMIRI BOYS DECLINING THE PATH OF TERRORISM
आतंकवादियों से जुड़े हो सकते हैं तार
इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही आतंकी कश्मीर वापस आने की कोशिश में हैं, लेकिन आईएसआई और आतंकी संगठनों के दबाव में युवा ऐसा कुछ नहीं कर पा रहे। सूत्रों का कहना है कि यह आतंकी पुंछ, बारामुला और कुपवाड़ा की एलओसी से वापस आने की कोशिश कर रहे हैं।

पीओके में ट्रेनिंग लेने गए इन आतंकियों में शौपियां, कुपवाड़ा, पुलवामा, कुलगाम, सोपोर, अनंतनाग, बारामुला जिले के युवक शामिल हैं। टंगधार, उड़ी, पुंछ की एलओसी से ये उस पार गए हैं। इन युवा आतंकियों की आयु भी 18 से 20 वर्ष के बीच है। 
 

पहले बुरहान की मौत और अब सर्जिकल स्ट्राइक का खौफ

KASHMIRI BOYS DECLINING THE PATH OF TERRORISM
सेना के जवान - फोटो : File Photo
सूत्रों का यह भी कहना है कि पहले बुरहान वानी की मौत और अब सर्जिकल स्ट्राइक का युवा कश्मीरी आतंकियों पर तगड़ा असर पड़ा है। बुरहान यहां कश्मीरी युवा आतंकियों का रोल माडल बन रहा था। वहीं पीओके में लगातार बढ़ती आतंकी कैंपों की संख्या से युवक आतंक  की तरफ जा रहे थे। अब दोनों घटनाओं ने इन युवा कश्मीरी आतंकियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पिछले दिनों पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसमें 7 आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया गया था । इस सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकी मारे गए थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed