{"_id":"57107a9b4f1c1b03604a6abf","slug":"kashmir-off-affected-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद से कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद से कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 15 Apr 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में बंद के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद अलगाववादियों के आह्वान पर आज तीसरे दिन भी कश्मीर घाटी के कई इलाकों में बंद का असर देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की समेत कई जिलों में व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि आज भी बंद हैं।
वहीं अलगाववादियों के बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रीनगर, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू हैं। इन इलाकों में सड़कों पर सिर्फ निजी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में भारी संख्या में सु्रक्षा बलों की तैनाती की है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके।
विज्ञापन
शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें न फैला सकें इसलिए गुरुवार से ही कश्मीर घाटी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बंद को देखते हुए अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर रखा गया है। इस बंद की वजह से कश्मीर घाटी में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।