{"_id":"573f41f74f1c1bad63ac7098","slug":"kashmir-flower-festival-in-srinagar-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में कश्मीर फ्लावर फेस्टिवल कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में कश्मीर फ्लावर फेस्टिवल कल से
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 21 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर फ्लावर फेस्टिवल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में पहली बार फ्लोरीकल्चर विभाग द्वारा दो दिवसीय कश्मीर फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय फूल उगाने वालों को विभिन्न किस्में दिखाने का मौका मिलेगा। इससे पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
डल झील के पास बोटेनिकल गार्डन में फ्लोरीकल्चर विभाग द्वारा 22 और 23 मई को कश्मीर फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय फूल उगाने वालों को विभिन्न किस्में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। फ्लावर पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
फ्लोरीकल्चर विभाग के डायरेक्टर तलत परवेज ने कहा कि ऐसा इवेंट पहली बार किया जा रहा है। इसमें लोग भी फूलों की विभिन्न किस्मों से वाकिफ होंगे। लोग जान पाएंगे कि कौन-कौन से फूल कश्मीर में और कैसे उगाए जाते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दौरान सबसे अच्छे फूल को उगाने वाले को इनाम भी दिया जाएगा। इससे उनका प्रोत्साहन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।
क्योंकि जैसे लोग ट्यूलिप गार्डन को देखने आते हैं, इस फ्लावर फेस्टिवल का भी आनंद लेने आएंगे। तलत के अनुसार फिलहाल इसे दो दिन का रखा गया है। भविष्य में सात या 10 दिन का किए जाने संभावना है।