फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jitendra Singh took a dig at the separatists

'अलगाववादी नेता अपने बच्चों से जिहाद के नाम पर पत्थर क्यों नहीं फेंकवाते'?

Sun, 28 Aug 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 28 Aug 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
jitendra Singh took a dig at the separatists
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कश्मीरी अलगाववादियों पर जमकर निशाना साधा और उन्हें हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि अलगाववादी घाटी के युवकों को जन्नत और जिहाद के नाम पर मरवा रहे हैं, जबकि अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अमेरिका और इंग्लैंड भेज रहे।

अलगाववादी छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ते। वो बच्चों से कहते हैं पत्थर मारो यही जिहाद है और जो बच्चे पुलिस और सुरक्षा बलों की फायरिंग में मारे जाएंगे वह जन्नत में जाएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो वो अपने बच्चों को जन्नत क्यों नहीं भिजवाते।

'गरीब बच्चों को गलत रास्ते पर चलने को कर रहे मजबूर'

jitendra Singh took a dig at the separatists
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आगे कहा कि हुर्रियर पाकिस्तान के इशारे पर छोटे-छोटे बच्चों को भड़का रहा है और इनके बहकावे में आने वाले ज्यादातर बच्चे गरीब परिवार के होते हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर और भारत के बाकी राज्यों में आतंकवाद फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर बातचीत शुरू होगी तो सभी वर्गों के साथ होगी, उसमें कश्मीर के लोगों के अलावा जम्मू के स्टैक होल्डर्स, पीओके, गिलगित और बाल्टिस्तान के लोगों के साथ भी बात की जाएगी।

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसा जारी है। हिंसा के चलते पिछले 51 दिनों से घाटी में कर्फ्यू लगातार जारी है। हिंसा में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 6000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed