फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir police to give bulletproof jackets to the warders

जम्मू-कश्मीर में बुलेट प्रूफ जैकेटों से लैस होंगे पुलिस विभाग के संतरी

Thu, 20 Oct 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 20 Oct 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police to give bulletproof jackets to the warders
J&K Police - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में थानों पर बढ़ते हमलों को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है। थानोें पर हमले के दौैरान संतरियों की अत्यधिक संख्या में शहीद होने की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने बुलेेट प्रूफ जैकेटों की खरीदारी बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


पुलिस हेडक्वार्टर ने थानों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ड्यूटी पर तैनात संतरियों को भी सुविधाओं से लैस करने का फैसला किया है। इन संतरियों को बुलेट प्रूफ जैकटों से सुसज्जित किया जाएगा। आतंकियों व उपद्रवियों के थाने पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में सबसे अधिक घटनाएं हुई है। हालांकि किसी भी आतंकी हमले के दौरान संतरी सबसे पहला निशाना बनते हैं। इन लोगों को सबसे पहले आतंकी गोली से रुबरू होना पड़ता है। पुलिस की एसओजी टीम के पास फिलहाल बुलेट प्रूफ जैकेटें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों की सुरक्षा प्राथमिक है : डीजीपी

jammu kashmir police to give bulletproof jackets to the warders
पुलिस विभाग का फैसला - फोटो : FILE PHOTO

इसके अलावा एसपी स्तर से उपर सभी अधिकारी बुलेेट प्रूफ जैकटों का आतंकी हमले के दौरान उपयोग कर रहे हैं। जवानों की सुरक्षा के लिए इन जैकेटों को थाने पर तैनात संतरियों को दिए जाने का फैसला किया गया। पुलिस हेडक्वार्टर इस मामले में टेंडरिंग प्रक्रिया जारी करने जा रहा है।

बूलेट प्रूफ जैकेटों की खरीदारी के लिए डिफेंस रिसर्च एवं डेवलपमेंट संगठन से भी संपर्क साधा गया है। हेडक्वार्टर इसे लेकर मंत्रणा कर रहा है कि कितनी बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदनी हैं। पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा का कहना है कि जवानों की सुरक्षा प्राथमिक है। बुलेट प्रूफ जैकेटों को खरीदने की तैयारी की जा रही है।  थानों की सुरक्षा को पुख्ता कर जवानों का आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा। इन जैकेटों की खरीद के लिए केंद्र सरकार भी वित्तीय सहयोग करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed