फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Uproar over Article 370 in Assembly, political gap deepens, tussle between NC, BJP and PDP incr

Jammu Kashmir: विधानसभा में अनुच्छेद 370 पर बवाल, गहरी हुई राजनीतिक खाई, NC, BJP और PDP में खींचतान बढ़ी

Sat, 09 Nov 2024 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमित कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमित कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 02:50 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली पर लाए गए प्रस्ताव पर सत्तापक्ष और विपक्ष में हंगामा हुआ, बढ़ती खाई ने जम्मू और कश्मीर के बीच विभाजन को और गहरा किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Uproar over Article 370 in Assembly, political gap deepens, tussle between NC, BJP and PDP incr
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली पर लाए गए प्रस्ताव पर मचे बवाल से जम्मू और कश्मीर में खाई गहरी होती नजर आ रही है। विधानसभा में उमर सरकार के विशेष दर्जे के प्रस्ताव के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष में हंगामा जारी है। हालांकि अनुच्छेद 370 और 35 ए से बचते हुए नेकां ने विशेष दर्जे का प्रस्ताव लाकर कश्मीर केंद्रित वोटरों में अपनी जगह बनाने की कोशिश की है तो भाजपा इसे अनुच्छेद 370 और 35 ए से जोड़कर जम्मू संभाग में डंका बजा रही है।

विज्ञापन


आगामी पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव में भी सभी प्रमुख दल अपने वोट बैंक को बनाकर रखना चाहते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे सिर्फ राजनीति मान रहे हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर दोनों प्रमुख दलों को आपसी संवाद और सहमति से काम करना जरूरी है। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार राजू केरनी का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार के इस पहले विधानसभा सत्र को ऐतिहासिक माना जा रहा था, लेकिन पूरे सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई गंभीर चर्चा होती नहीं दिखी है।
विज्ञापन


नेकां ने अपने चुनावी वादों को पूरे करने के लिए अनुच्छेद 370 और 35 ए को पीछे छोड़कर विशेष दर्जे का प्रस्ताव पारित करवाकर कश्मीर की अवाम के सामने अपना काम पूरा करने का दावा किया है, जबकि भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपना एजेंडा बना लिया है जो नेकां के प्रस्ताव में शामिल ही नहीं है। उधर, पीडीपी ने भी स्मार्ट चाल खेलकर अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली का प्रस्ताव लाकर कश्मीर में अपनी खोई हुई जमीन को बचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विशेषज्ञ डाॅ. एलोरा पुरी का कहना है कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे ने दोनों संभागों में एक बार फिर खाई गहरी करने का काम किया है। चूंकि दोनों संभागों के भौगोलिक, सामाजिक, राजनीतिक परिदृश्य अलग हैं, ऐसे में दोनों संभागों में सोच और विचारधारा का भी अलग होना लाजमी है। विधानसभा का असली उद्देश्य जनता के हितों को सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।


ऐसे में ऐसे संवेदनशील मुद्दों को परे रखते हुए वास्तविक मुद्दों पर सरकार और विपक्ष को गंभीरता से सोचना चाहिए। इसके लिए दोनों पक्षों में आपसी संवाद जरूरी है।राजनीतिक विशेषज्ञ प्रो. हरि ओम का कहना है कि जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए केंद्र सरकार को असाधारण स्थिति के समाधान के लिए भी असाधारण होना पड़ेगा। इसका एकमात्र समाधान है कि जम्मू को कश्मीर से अलग किया जाए और कश्मीर को चंडीगढ़ जैसा केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed