फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   j&k government paying less amount to martyrs

वीर शहीदों को सम्मान देने में जम्मू-कश्मीर सरकार पिछड़ी

Fri, 23 Sep 2016 01:42 PM IST
राजेश विद्यार्थी, अमर उजाला/जम्मू
राजेश विद्यार्थी, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 23 Sep 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
j&k government paying less amount to martyrs
शहीद के शव ले जाते जवान - फोटो : Amar Ujala
आतंकवादग्रस्त जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के पुनर्वास पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। विशेष नीति भी तैयार की। आतंकी बनने सीमा पार गए लोगों की घर वापसी के लिए विशेष पैकेज दे रही है। दूसरी ओर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो रहे जवानों को सम्मान देने में रियासत पिछड़ी है।  
विज्ञापन


सम्मान पत्र पर दी जाने वाली सम्मान राशि के मामले में रियासत देश के अन्य राज्यों से काफी पीछे है। रियासत में आतंकवाद से जूझते हुए देश के कई जवान शहीद हुए। इसमें जम्मू-कश्मीर के जवान भी शामिल हैं। ऐसे जवान भी हैं, जिन्हें कई प्रशस्तिपत्र और सम्मान पत्र दिए गए।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय में सेना हेडक्वार्टर के वेलफेयर निदेशालय अध्यादेश के अनुसार सभी राज्यों से दी जाने वाली सम्मान राशि का ब्योरा दिया गया है। इसमें गैलेंटरी एवं उत्कृष्ट सेवा मेडल पर सम्मान राशि को दर्शाया गया है। केंद्र सरकार और राज्यों की तरफ से अलग-अलग वित्तीय सहयोग दिया जाता है। राज्यों द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि में भी काफी भिन्नता है। सबसे कम राशि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दी जा रही है। सबसे अधिक राशि हरियाणा सरकार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमवीर चक्र को मिलते हैं महज 22500 रुपये

j&k government paying less amount to martyrs
उड़ी हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : Amar Ujala
सेना में बहादुरी के कारनामे करने वाले जवानों और अधिकारियों को परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीरता पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवा मेडल, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल आदि सम्मान दिए जाते हैं। इन मेडल पर अलग-अलग सम्मान राशि तय है। यह राशि शहीद होने पर राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली राशि के अलावा प्रावधानों के तहत दी जाती है।

परमवीर चक्र के लिए असम और मिजोरम जैसे राज्य भी 25 लाख और 15 लाख रुपये दे रहे हैं, जबकि जम्मू कश्मीर सरकार मात्र 22,500 रुपये ही दे रही है। यह राशि नकद दी जाती है। महावीर चक्र पाने वाले जवानों को मात्र 15 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

जम्मू कश्मीर सरकार उत्कृष्ट युद्ध सेवा मेडल के लिए 10 हजार रुपये, युद्ध सेवा मेडल के लिए चार हजार रुपये, विशिष्ट सेवा मेडल के लिए तीन हजार और अतिविशिष्ट सेवा मेडल के लिए सात हजार रुपये देती है।

यह राशि एकमुश्त एक बार ही दी जाती है, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में परमवीर चक्र के लिए 30 लाख रुपये, उत्कृष्ट युद्ध सेेवा मेडल के लिए सवा लाख रुपये, युद्ध सेवा मेडल के लिए 60 हजार रुपये, अतिविशिष्ट सेवा मेडल के लिए 85 हजार, विशिष्ट सेवा मेडल के लिए 35 हजार रुपये दे रही है। दिल्ली सरकार भी परमवीर चक्र के लिए 25 लाख रुपये, उत्कृष्ट युद्ध सेवा मेडल के लिए 75 हजार, युद्ध सेवा मेडल के लिए 34 हजार, अतिविशिष्ट सेवा मेडल पर 57 हजार रुपये, विशिष्ट सेवा मेडल के लिए 23 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

संघर्ष कर रहा सैनिक बोर्ड

j&k government paying less amount to martyrs
परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर को छोड़कर अन्य राज्यों में भी यह राशि करीब एक समान है। सबसे अधिक हरियाणा में परमवीर चक्र के लिए दो करोड़ रुपये, महावीर चक्र के लिए एक करोड़ रुपये, उत्कृष्ट युद्ध सेवा मेडल के लिए 75 हजार रुपये, युद्ध सेवा मेडल के लिए 34 हजार रुपये, अतिविशिष्ट सेवा मेडल के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये, विशिष्ट सेवा मेडल के लिए सवा लाख रुपये दे रही है। 

परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह के अनुसार पहले भी महीने में मिलने वाली राशि 166 रुपये थी। वह राशि भी काफी संघर्ष के बाद पंजाब व हिमाचल में दी जा रही 11 हजार रुपये की राशि की गई। एक मुश्त दी जाने वाली राशि भी काफी कम है।

इस राशि को बढ़ाने के लिए भी सैनिक बोर्ड काफी समय से संघर्ष कर रहा है। मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जंवाल के अनुसार कई जवानों को शहीद होने के बाद सम्मान पत्र दिया गया। जम्मू कश्मीर के भी कई जवान हैं। जो शहीद हुए हैं। उनकी एक मुश्त राशि बढ़ाने के लिए सरकार को कई ज्ञापन सौंपे हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर संघर्ष जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed