फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J & K: 6 Public Prosecutor dismissed due to poor performance

J&K: खराब प्रदर्शन के चलते 6 सरकारी वकील बर्खास्त

Mon, 20 Jun 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
J & K: 6 Public Prosecutor dismissed due to poor performance
वकील - फोटो : demo pics

विधि एवं न्याय मंत्रालय आपराधिक न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकारी वकीलों की जवाबदेही तय करेगा। श्रीनगर में समीक्षा बैठक के दौरान अदालतों में सरकारी अभियोजन में कमजोर पक्ष के बढ़ते मामलों का कड़ा संज्ञान लेते हुए विधि एवं न्याय मंत्री अब्दुल हक ने कहा कि केस हारने पर सरकारी वकीलों को जवाब देना होगा। 

विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की शुरूआत करते हुए मंत्री ने छह सरकारी वकीलों की सेवाएं बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। बर्खास्त हुए सरकारी वकीलों पर आरोप है कि वे अपने काम को ठीक से अंजाम देने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


हक ने कहा कि सरकारी वकीलों को तमाम तरह की सुविधाएं दी गईं हैं। इसके बावजूद अदालतों में सरकारी पक्ष पिटता जा रहा है। आपराधिक मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने में लगातार नाकामी मिल रही है। इस व्यवस्था को बदले बिना न्याय व्यवस्था को दुरुस्त करना मुमकिन नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस हारने पर अब देना होगा जवाब

J & K: 6 Public Prosecutor dismissed due to poor performance

मंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर तमाम आपराधिक मामलों की लगातार समीक्षा की जाएगी। सरकार ने प्रदेश स्तरीय मानीटरिंग कमेटी गठित करने का फैसला किया है जो एडवोकेट जनरल के नेतृत्व में काम करेगी। पुलिस जोन स्तर पर डीआईजी मानीटरिंग करेंगे। 

पब्लिक प्रासिक्यूटर अथवा प्रासिक्यूटिंग अफसर की सेवाओं को बहाल रखने से पूर्व मानीटरिंग कमेटी की रिपोर्ट को ही आधार बनाया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि अदालतों में सरकारी विभागों के जवाब समय से दाखिल किए जाएं। 

इससे पूर्व एडवोकेट जनरल जहांगीर इकबाल गनेई, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम आरके गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में मंत्री ने आपराधिक न्याय विषय से जुड़े तमाम पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed