फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   indian army said will response the attack in our own ways

Uri Attack: सेना ने कहा- पाक को देंगे करारा जवाब, वक्त-जगह हम तय करेंगे

Tue, 20 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू.
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू. Updated Tue, 20 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
indian army said will response the attack in our own ways
डीजीएमओ रणबीर सिंह - फोटो : File Photo
उड़ी हमले के बाद चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है । सर्च ऑपरेशन के बाद प्रेस कांफ्रेस करते हुए सेना के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना के पास हर तरह के आतंकी हमले से निपटने की क्षमता है।
विज्ञापन


भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब वक्त आने पर अब अपने तरीके से देगी । 2016 में सीमापार से 17 बार घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया । 
विज्ञापन


डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि हमले के बाद से ही उड़ी में सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था जो कि अब पूरा हो चुका है । सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को 4 ग्रेनेड लांचर, 4 एके 47 राइफल, 39 बैरल ग्रेनेड और 5 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं । इसके अलावा आतंकियों के पास से 2 जीपीएस और 2 नक्शे, दवा और खाने के पैकेट भी मिले हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को घेरने की तैयारी

indian army said will response the attack in our own ways
uri - फोटो : PTI
उड़ी में हुए हमले के बाद से दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी है । बीते दिन श्रीनगर से लौटे रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपी है । आज सुबह दिल्ली में हुई बैठक में ये तय हुआ कि सरकार अब पाकिस्तान के प्रति अब आक्रामक रुख अख्तियार करेगी ।

सरकार संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को घेरने की तैयारी कर रही है । वही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सारी दुनिया के देशों से पाकिस्तान को अलग थलग कर देने की मांग की है । 

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी में सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में कल 18 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में 19 जवान गंभीर रूप से जख्मी है जिनका 90 बेस कैंप अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सेना के जवानों को नम आंखो से दी अंतिम विदाई

indian army said will response the attack in our own ways
सांबा में हुई अंतिम विदाई - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सोमवार सुबह श्रीनगर स्थित 15 कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जीओसी 15 कोर सतीश दुआ, डीजीपी के. राजेंद्रा समेत सेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी जवानों ने अपने साथियों को नम आंखों से विदाई दी।

जम्मू के सांबा में सेना के जवान रवि पॉल को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई । वहीं महाराष्ट्र, बिहार और यूपी में भी उड़ी में हुए हमले के शहीद सेना के जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गए हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed