फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Hurriyat leader Mirwaiz sent to jail

कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती, हुर्रियत नेता मीरवाइज को भेजा जेल

Sat, 27 Aug 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
Hurriyat leader Mirwaiz sent to jail
मीरवाइज उमर फारूख - फोटो : File Photo
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद अब सरकार ने अलगाववादियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को हुर्रियत एम के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूख को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुर्रियत एम के अध्यक्ष मीरवाइज ने ईदगाह चलो मार्च का आह्वान किया था। मार्च के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार रात को ही उन्हें जेल शिफ्ट करना चाहा लेकिन कुछ कारणों से उन्हें नहीं शिफ्ट किया जा सका, जिस पर सुबह उन्हें चश्मेशाही सब जेल में शिफ्ट किया गया। वहीं अन्य अलगावववादी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया है ताकि हिंसा पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

घाटी में कर्फ्यू 50वें दिन भी जारी

Hurriyat leader Mirwaiz sent to jail
सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ डिप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। इस दौरान 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6000 से ज्यादा लोग घायल हैं।

हिंसा के चलते पिछले 50 दिनों से कश्मीर घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू की वजह से घाटी का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

वहीं रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर हिंसा पर किसी ठोस हल को निकालने के लिए पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुलाकात में कोई कड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed