{"_id":"57c122994f1c1bf638d4f6a6","slug":"hurriyat-leader-mirwaiz-sent-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती, हुर्रियत नेता मीरवाइज को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती, हुर्रियत नेता मीरवाइज को भेजा जेल
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूख
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद अब सरकार ने अलगाववादियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को हुर्रियत एम के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूख को जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को हुर्रियत एम के अध्यक्ष मीरवाइज ने ईदगाह चलो मार्च का आह्वान किया था। मार्च के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार रात को ही उन्हें जेल शिफ्ट करना चाहा लेकिन कुछ कारणों से उन्हें नहीं शिफ्ट किया जा सका, जिस पर सुबह उन्हें चश्मेशाही सब जेल में शिफ्ट किया गया। वहीं अन्य अलगावववादी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया है ताकि हिंसा पर काबू पाया जा सके।

घाटी में कर्फ्यू 50वें दिन भी जारी
सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ डिप्टी सीएम
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। इस दौरान 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6000 से ज्यादा लोग घायल हैं।
हिंसा के चलते पिछले 50 दिनों से कश्मीर घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू की वजह से घाटी का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
वहीं रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर हिंसा पर किसी ठोस हल को निकालने के लिए पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुलाकात में कोई कड़ा फैसला लिया जाएगा।