{"_id":"57c5c74c4f1c1bc5162cb237","slug":"hri-mata-vaishno-devi-shrine-board-founders-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मनाया 31वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मनाया 31वां स्थापना दिवस
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को अपना 31वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान भवन, अर्द्धकुवारी, कटड़ा, वैष्णवी धाम जम्मू और अन्य स्थानों पर पूजा, हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे विकास प्रोजेक्टों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कटड़ा में निहारिका कांप्लेक्स में हुए पूजा हवन में सीईओ एके साहू, अतिरिक्त सीईओ डा. एमके कुमार आदि शामिल रहे। सीईओ ने बताया कि वर्ष 1986 में अस्तित्व में आए श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड ने कई उपलब्धियों को छुआ है।
चरण पादुका में श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और ककरयाल में नर्सिंग कालेज, कटड़ा में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
बारीदार परिवारों में बेटियों की शादियों के लिए दो करोड़ रुपये की 856 परिवारों को वित्तीय मदद दी गई। बोर्ड की ओर से बालिका योजना शुरू की गई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बोर्ड ने सराहनीय कार्य किए हैं।