फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Home Minister will visit kashmir tomorrow

गृहमंत्री दो दिन के दौरे पर आज आएंगे कश्मीर

Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Home Minister will visit kashmir tomorrow
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह लगातार तनावग्रस्त और जटिल होती जा रही घाटी के हालात का जायजा लेने जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह शनिवार और रविवार को श्रीनगर में रहेंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री शनिवार सुबह 11 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। वहां पहुंचने के बाद वे सबसे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर हालात की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सेना व अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भी राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों से रियासत के आंतरिक हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार दोनों दिन गृहमंत्री विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्ग के लोगों से बातचीत कर बेहतर हालात बनाने के प्रयास

Home Minister will visit kashmir tomorrow
घाटी में शुक्रवार को भी ह‌िंसा - फोटो : PTI
दो दिन तक राजनाथ सिंह श्रीनगर के नेहरू गेस्ट हाउस में रुकेंगे। वीरवार को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बात की घोषणा की थी कि वे घाटी का दौरा करेंगे और वहां सभी वर्गों के लोगों से बातचीत कर हालात को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे। 

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने घटनाक्रम की समीक्षा के साथ घाटी में हाल में लिए गए गलत फैसलों का भी लेखा जोखा लिया है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को श्रीनगर में बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक में ताजा हालात की जटिलता कम करने के लिए पाकिस्तान समेत सभी संबंधित पक्षों से बातचीत शुरू करने को कहा है।

​वीरवार को ही गृहमंत्री ने लोकसभा में दिए गए अपने जवाब में कहा कि सुरक्षा बलों के हाथों इस्तेमाल किए जा रहे पैलेट गन के इस्तेमाल की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कश्मीर के इस हालात के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। घाटी में सुरक्षा बलों और दिल्ली के फैसलों के खिलाफ व्याप्त माहौल केंद्र और राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed