फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   High alert on Indo-Pak border

भारत-पाक सीमा पर दिखी संदिग्ध हलचल, हाई अलर्ट जारी

Sun, 15 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 15 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
High alert on Indo-Pak border
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा - फोटो : File Photo
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ क्षेत्र में सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहाड़पुर और चोर गली से घुसपैठ की ताजा सूचनाओं के बाद सीमावर्ती गांव में गश्त बढ़ा दी है और नाकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार खुफिया तंत्र ने रिपोर्ट दी है कि जम्म-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में सीमा पार से गतिविधियां बढ़ गई हैं। किसी भी समय पहाड़पुर और चोर गली से घुसपैठ हो सकती है। इन दोनों क्षेत्रों से पहले भी कई बार घुसपैठ हो चुकी है।

सीमा पार करीब दो सौ आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार

High alert on Indo-Pak border
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : PTI
कई आतंकी इसी क्षेत्र का इस्तेमाल करके घुसपैठ कर चुके हैं। हीरानगर क्षेत्र में पहले भी आतंकी कई हमले कर चुके हैं। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए सीमा पार से घुसपैठ की साजिश की जा रही है।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार घुसपैठ करने के प्रयास की गतिविधियां बढ़ी हैं। बीएसएफ ने भी इसी क्षेत्र में आधुनिक उपकरण, सेंसर, नाट विजन कैमरे लगाए हैं। शार्प नाला, बेई, तरनाह नाले में तारबंदी भी की गई है।

​इस नाले का आतंकी कई बार घुसपैठ करने के लिए उपयोग कर चुके हैं। सीमा पार करीब दो सौ आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। सैन्य अधिकारी इसके लिए सीमा पर पूरी तरह से चौकसी बरतने का दावा कर चुके हैं। गश्त बढ़ाने के साथ ही जवानों को मुस्तैद रहने के भी आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed