फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   heavy amount of explosives found in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में किया विस्फोटक बरामद

Thu, 27 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 27 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
heavy amount of explosives found in Jammu and Kashmir
सेना ने बिस्फोटक किए बरामद - फोटो : File Photo

राजोरी जिले की बुद्धल तहसील के सिल ढोक क्षेत्र में सेना ने आईईडी सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश का नाकाम कर दिया। बुद्धल के समोट स्थित सेना 60 राष्ट्रीय रायफल बटालियन को सूचना मिली थी कि घाटी से बुद्धल आने-जाने वाले पैदल रास्ते के बीच पड़ने वाली सिल ढोक में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को सेना ने उक्त क्षेत्र में बढ़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान जंगल में एक स्थान पर विस्फोटक का जखीरा बरामद कर लिया गया। सेना के जवानों ने उक्त स्थान से 3 किलो, 7 किलो और 9 किलो की तीन आईईडी सहित करीब 10 किलो आईईडी पाउडर बरामद किया है। एक एके 56 व एक एके 47 के अलावा 5 एके मैगजीन और 97 एके राउंड भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आतंकी तबाही का यह सामान बुद्धल की ओर लेकर आ रहे थे। ढोक में आतंकियों के छिपे होने की भी आशंका है। सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में ढोक में भारी बर्फ गिरने से रास्ते बंद हो जाते हैं। बर्फबारी से पहले आतंकी विस्फोटक व अन्य गोला-बारूद सहित निचले इलाकों में चले आते हैं। बुद्धल से कश्मीर घाटी का पैदा रास्ता मात्र 8 घंटे का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed