{"_id":"580e4b324f1c1b057fbc1ae1","slug":"heavy-amount-of-explosives-found-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में किया विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में किया विस्फोटक बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सेना ने बिस्फोटक किए बरामद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले की बुद्धल तहसील के सिल ढोक क्षेत्र में सेना ने आईईडी सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश का नाकाम कर दिया। बुद्धल के समोट स्थित सेना 60 राष्ट्रीय रायफल बटालियन को सूचना मिली थी कि घाटी से बुद्धल आने-जाने वाले पैदल रास्ते के बीच पड़ने वाली सिल ढोक में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को सेना ने उक्त क्षेत्र में बढ़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान जंगल में एक स्थान पर विस्फोटक का जखीरा बरामद कर लिया गया। सेना के जवानों ने उक्त स्थान से 3 किलो, 7 किलो और 9 किलो की तीन आईईडी सहित करीब 10 किलो आईईडी पाउडर बरामद किया है। एक एके 56 व एक एके 47 के अलावा 5 एके मैगजीन और 97 एके राउंड भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आतंकी तबाही का यह सामान बुद्धल की ओर लेकर आ रहे थे। ढोक में आतंकियों के छिपे होने की भी आशंका है। सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में ढोक में भारी बर्फ गिरने से रास्ते बंद हो जाते हैं। बर्फबारी से पहले आतंकी विस्फोटक व अन्य गोला-बारूद सहित निचले इलाकों में चले आते हैं। बुद्धल से कश्मीर घाटी का पैदा रास्ता मात्र 8 घंटे का है।
विज्ञापन