फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   half dozen sensitive places in Amarnath Yatra route

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक स्थान संवेदनशील

Wed, 29 Jun 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 29 Jun 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
half dozen sensitive places in Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लखनपुर से लेकर अमरनाथ गुफा के बेस कैंप तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यहां आतंकी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। डीजीपी के राजेंद्रा का कहना है कि पूरे यात्रा मार्ग और हाईवे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यात्रा को सकुशल तथा सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ की 60 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है। राज्य की पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों ने जिस स्थानों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया है उनमें उधमपुर के कुद से चिनैनी, नरसू नाला, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, पांपोर, पहलगाम का इलाका शामिल है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही श्रीनगर से बालटाल के रास्ते भी आतंकी घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माने जा रहे हैं। कठुआ और सांबा जिले में हाईवे को भी संवेदनशील बताया गया है क्योंकि इन इलाकों से आईबी काफी नजदीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर इस महीने चार हमले

half dozen sensitive places in Amarnath Yatra route

आशंका जताई जा रही है कि आईबी से घुसपैठ कर आतंकी आसानी से हाईवे तक पहुंच सकते हैं। पहले भी हाईवे पर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी प्रकार के इनपुट पर मिल जुलकर काम करने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि जम्मू के बेस कैंप से यात्रा को सकुशल बेस कैंप तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल रहेंगे। 

इस महीने आतंकियों ने यात्रा मार्ग जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार बार हमला कर सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष चुनौती पेश कर दी। तीन जून को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में बीएसएफ की कानवाय पर आतंकियों ने हमला बोला जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। 

अगले ही दिन चार जून को अनंतनाग बस स्टैंड पर पुलिस पार्टी पर हमला किया। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। 13 जून को उधमपुर के कुद में हाईवे पर आतंकी हमले में एक महिला की मौत हो गई। आतंकी भी मार गिराया गया। इसके बाद 25 जून को पांपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में आठ जवान शहीद हो गए जबकि 24 घायल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed