फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   grenade attack on ex mla house

कश्मीर हिंसा: पूर्व विधायक के घर ग्रेनेड हमला, 21 जगहों पर पथराव

Sat, 20 Aug 2016 12:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
grenade attack on ex mla house
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : File Photo
जुमे की नमाज के बाद घाटी के कई इलाकों में जमकर पथराव हुआ। सुरक्षा बलों के साथ उपद्रवियों की झड़पों में दर्जनों लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के पलहल्लां इलाके में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। जवाबी कार्रवाई में दर्जन भर लोग घायल हो गए। बांदीपोरा के नौपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ भीड़ के टकराव में पथराव और आंसू गैस के गोले चलाए गए।

अरिपथन में मार्च करते मीरवाइज उमर को हिरासत में ले लिया गया। इससे पूर्व वीरवार देर रात शोपियां के कचदूरा गांव में स्थित नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक मोहम्मद रफीक शेख के घर को टारगेट कर ग्रेनेड फेंका गया। लेकिन, ग्रेनेड जबरदस्त धमाके के साथ कुछ दूरी पर फट गया। हमले में नुकसान की खबर नहीं है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

​जम्मू संभाग पर भी हिंसा का असर

grenade attack on ex mla house
राहगीरों से पूछताछ करते जवान - फोटो : PTI
हालात को देखते हुए घाटी के कई अन्य इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शुक्रवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बडगाम के अरिपथन और मागाम में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके अलावा पूरे श्रीनगर जिले में कर्फ्यू जारी है। अंनतनाग, पांपोर, शोपियां और बारामुला के खानपोरा इलाकों में कर्फ्यू को पूरी सख्ती के साथ लागू किया गया है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने हजरतबल दरगाह पहुंचे लोगों ने नमाज के बाद देश विरोधी नारेबाजी की। 25 अगस्त तक आहूत अलगाववादियों के बंद का असर रहा लेकिन यूएन कार्यालय मार्च को शुक्रवार भी नाकाम कर दिया गया।

जोनल पुलिस मुख्यालय श्रीनगर के अनुसार घाटी के 21 इलाकों में पथराव की घटनाएं हुईं। नमाज के बाद सोपोर, शोपियां, कुलगाम, बारामुला, हंदवाड़ा, बांदीपोरा और पुलवामा में सुरक्षा बलाें पर पत्थर बरसाए गए। 

शुक्रवार को जम्मू संभाग के भद्रवाह, बनिहाल और खड़ी में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने बंद रखा। भद्रवाह में अंजुमन-ए-इसलामिया ने बंद की अपील दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed