{"_id":"57c1bc934f1c1b602fd4f5e7","slug":"give-a-chance-to-mehbooba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी ने अलगाववादी नेता गिलानी से कहा- 'अपनी बेटी समझकर महबूबा को दें मौका' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी ने अलगाववादी नेता गिलानी से कहा- 'अपनी बेटी समझकर महबूबा को दें मौका'
एजेंसी /श्रीनगर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
घाटी में शांति बहाली के लिए पीडीपी ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मानवीय हवाले से अपील की है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व सांसद महबूब बेग ने कहा अलगाववादी नेता महबूबा को अपनी बेटी समझकर मौका देना चाहिए।
वह रियासत की पहली कश्मीरी मुस्लिम महिला नेता हैं। बेग ने अपील में कहा महबूबा परंपरागत राजनेता नहीं है। यदि वह परिवर्तन लाने में नाकाम रहीं तो खुद जिम्मेदारी लेकर रास्ते से अलग हो जाएंगी।
ऐसे में गिलानी साहब से अपील की है कि वे महबूबा को मौका दें। वो कश्मीर के लोगाें का दर्द और नब्ज दोनों को बखूबी समझती हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर से उठकर आई हैं।

Trending Videos
'महबूबा मुफ्ती का सहयोग करे हुर्रियत कांफ्रेंस'
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
महबूब बेग ने कहा हुर्रियत कांफ्रेंस को सहयोग करते हुए महबूबा को अवसर देना चाहिए क्योंकि महबूबा इसकी हकदार हैं। बेग ने महबूबा के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया जिसमें उन्हाेंने प्रदर्शनकारियों से अवसर देने की अपील की।
बेग ने कहा महबूबा चांद की मांग नहीं कर रहीं, केवल जायज तौर पर मौका दिए जाने की मांग कर रही हैं। हमें महबूबा को मौका देना होगा ताकि वे हमारी समस्याओं को प्रमुखता से उठा सकें। ऐसे मौके पूर्व में भी नेताओं को दिए जाते रहे हैं। अवसर देने के बाद ही हम उनकी भूमिका पर निर्णय देने की स्थिति में आ पाएंगे।