फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   exchange of sweets on Border

सरहद पर मिठाई देकर भारत-पाक ने कहा, ईद मुबारक

Wed, 06 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
exchange of sweets on Border
सीमा पर म‌िठाइयों का आदान-प्रदान करते सैन‌िक - फोटो : Amar Ujala
ईद उल फितर के मौके पर भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे को मिठाई देकर ईद की मुबारकबाद दी। जम्मू संभाग में सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेजरों ने परगवाल, आरएस पुरा, रामगढ़, सांबा और हीरानगर सहित सात पोस्टों पर ईद की मिठाई का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


आरएस पुरा के आक्ट्राय पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल की 78वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर अमोल कुमार व पाकिस्तान 12 चिनाब रेंजर्स के कंपनी कमांडर आशिक अली सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जीरो लाइन पर मिठाइयों का अदान-प्रदान किया गया।
विज्ञापन


आशिक अली ने ईद की मुबारकबाद देने के साथ दोनों देशों के लोगों में भाईचारे की उम्मीद जताई। इसी तरह से उड़ी और तंगधार के बार्डर पर भी दोनों तरफ के सुरक्षा बलों ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को मिठाई का तोहफा देकर मुबारकबाद दी। ईद पर मिठाई का तोहफा देने के लिए संक्षिप्त बैठकों का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed