फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter start in kupwara

कुपवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, एक आतंकी ढेर

Fri, 29 Apr 2016 09:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 29 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
encounter start in kupwara
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया। वीरवार को शुरू हुए ऑपरेशन को रात को अंधेरा होने के चलते स्थगित करना पड़ा था। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार वीरवार शाम जिले के लोलाब के कंटपुरा इलाके में जामिया मस्जिद में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


घेरा सख्त होता देख मस्जिद में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पर कुछ देर दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद कोई फायर नहीं हुआ। इस बीच, स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर आपरेशन में बाधा डालने की कोशिश की। बाद में अंधेरा होते देख ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन में तेजी लाई और इलाके में दुबारा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें खून से लथपथ आतंकी का शव बरामद हुआ, जो बीती रात मुठभेड़ वाली जगह से कुछ मीटर दूरी पर था।  माना जा रहा है कि रात में भागने की कोशिश के दौरान आतंकी को गोलियां लगीं होंगी।


कुछ दूर जाकर उसकी मौत हो गई होगी। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो यह विदेशी आतंकी था, जो लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखता था। आतंकी को स्थानीय औकाफ कमेटी द्वारा को दफनाया गया। इस दौरान लोगों ने आजादी के हक में नारेबाजी भी की। इसके बाद इलाके में जमकर पथराव हुआ। काफी देर तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भिड़ंत जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed