फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Earthquake in Jammu and Kashmir

रियासत में भूकंप के झटके, घरों से निकले सहमे लोग

Sun, 10 Apr 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 10 Apr 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Earthquake in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में महसूस क‌िए गए भूकंप के झटके
रियासत में रविवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। 20-30 सेकंड के लिए आए इस भूकंप से उत्तरी कश्मीर के कई घरों में दरारें आ गईं। श्रीनगर में एक घर का कुछ हिस्सा गिर गया। हालांकि, जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर हिंदुकुश क्षेत्र था। यह जमीन के 190 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता थी। जिसके झटके यहां महसूस किए गए।
विज्ञापन


तेज झटके महसूस होने के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। इसका असर घाटी में ज्यादा दिखा। श्रीनगर सहित घाटी के सभी जिलों में लोग झटकों से सहम गए। बच्चों पर इसका ज्यादा असर दिखा। लोग खुले मैदानों की ओर भागने लगे। बाजारों में अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार अपने प्रतिष्ठान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहे। भूकंप के दौरान लोगों ने देवी देवताओं को याद करके कुशल मंगल की कामना की। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर भूकंप की दृष्टि से अत्यंत ही संवेदनशील क्षेत्र में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed