फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   deployment of BSF in Kashmir

कश्मीर घाटी में एक दशक बाद फिर से हुई बीएसएफ की तैनाती, सख्ती के संकेत

Wed, 24 Aug 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 24 Aug 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
deployment of BSF in Kashmir
घाटी में तैनात बीएसएफ के जवान - फोटो : PTI

मुख्य रूप से सरहद की निगरानी में माहिर बीएसएफ की एक दशक से अधिक समय बाद फिर से घाटी के भीतर इलाकों में तैनाती की गई है। इसकी शुरुआत उपद्रवियों का केंद्र रहे श्रीनगर के लाल चौक और अन्य इलाकों से की गई है। 

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में आतंकवाद के शुरुआती दौर से डेढ़ दशक तक घाटी के भीतरी इलाकों में तैनात रही बीएसएफ की नये सिरे से तैनाती को सख्ती बढ़ने का संकेत माना जा रहा है। सोमवार से सड़कों पर दिखाई दे रहे बीएसएफ के जवानों की टुकड़ियां मंगलवार को और एक्टिव हो गईं। इससे उपद्रवियों को भी सख्ती बढ़ने का संकेत चला गया है।

विज्ञापन

हिंसा को लेकर सरकार की नई रणनीति

deployment of BSF in Kashmir
घाटी में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
दरअसल जम्मू-कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर तैनात बीएसएफ को आतंकी घुसपैठ रोकने सहित संदिग्धों की मूवमेंट ताड़ने का माहिर माना जाता है।

इसके अलावा घाटी के भीतरी इलाकों में वर्ष 1990 से लेकर 2004 तक आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में बीएसएफ की मौजूदगी कारगर रही है। लेकिन 2004 में भीतरी इलाकों से हटाने के बाद बीएसएफ को फिर इन अभियानों में कभी शामिल नहीं किया गया। घाटी के वर्तमान हालात में बीएसएफ की वापसी को हालात बिगड़ने पर सख्ती बढ़ाने की जरूरत के जोड़कर देखा जा रहा है।

बीएसएफ की तैनाती पर प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो सीआरपीएफ की जगह बीएसएफ को लाना डेढ़ महीने के हिंसा चक्र को लेकर नई सरकार की नई रणनीति का हिस्सा है।

घाटी में भीड़ की आड़ लेकर फायरिंग की कई वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा पथराव की घटनाओं से निपटने के लिए एक ही तरह की रणनीति पर काम हो रहा है। सुरक्षा बलों के काम करने के अपने तौर तरीके होते हैं। बीएसएफ को उपद्रवियों से निपटने के लिए तैनात करना रणनीतिक बदलाव भर है जो परिस्थितियों के अनुसार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed