फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   tawi river is becoming sucide point 4 dead

जम्मू-कश्मीर: सूखती तवी में डूबती जा रहीं जिंदगियां

Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
tawi river is becoming sucide point 4 dead
तवी नदी - फोटो : File Photo
सूर्य पुत्री तवी नदी में पानी सूखता जा रहा है। इसमें डूबने से कई लोगों की मौत हो रही है। कई लोग इसमें मृत मिल रहे है। यहीं नहीं, तवी नदी के सूखते पानी को सहारा बनाकर कई लोगों ने इसे जंपिंग प्वाइंट बना लिया है।
विज्ञापन


खासकर युवा वर्ग इसमें कूद कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि तवी नदी से मिलने वाले अज्ञात शव अज्ञात ही रह जाते हैं। इनकी पहचान नहीं हो पाती। बिना पहचान के संस्कार करना पड़ता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने के भीतर तवी नदी में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें एक हादसा हर की पोढ़ी के पास हुआ। दो हादसे सिद्धड़ा के पास हुए। तवी नदी में पानी भी इतना ज्यादा नहीं। बावजूद इसके डूबने के हादसे हो रहे हैं। वहीं पिछले दो महीने में ही आधा दर्जन अज्ञात शव तवी नदी में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुसाइड प्वाइंट बन रही है तवी नदी

tawi river is becoming sucide point 4 dead
तवी नदी - फोटो : File Photo
इनमें सिद्धड, बेली चराला, बागे बाहु, नबावाद, सतवारी पुलिस स्टेशन थाना अंतर्गत क्षेत्र शामिल हैं। इन शवों की पहचान नहीं हो पाई। पिछले एक महीने में तवी में तीन युवकों ने कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। इनमें एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं।

पहला हादसा गुर्जर नगर पुल के पास हुआ। यहां युवक घर वालों के सामने तवी में कूद गया और इससे उसकी मौत हो गई। अन्य दो हादसे इसी हफ्ते हुए हैं। दो युवकों ने बिक्रम चौक पुल से कूद कर जान देने की कोशिश की। तवी नदी काल का ग्रास बनती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed