{"_id":"57f542c44f1c1bcd4e2705ab","slug":"girl-went-for-tution-got-kidnapped-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण
- फोटो : Demo Pic.
जम्मू के न्यू प्लाट इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई एक किशोरी का अपहरण हो गया। किशोरी के पिता ने बख्शीनगर थाने में बेटी के अपहरण होने का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल एफआईआर में अभी किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह 3 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उन्होंने उसके ट्यूशन सेंटर पता किया।
विज्ञापन
वहां नहीं मिली तो उसकी सहेलियों, दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों के घर पता किया, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। अब तक कोई सुराग नहीं लगा तो पिता ने बताया कि उनकी बेटी इस तरह से अकेले घर से नहीं निकलने वाली है।
विज्ञापन
उन्हें शक है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है। बख्शीनगर पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी है।