फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   couple's killed his nephew in jammu and kashmir

J&K: टमाटर की पेटी के लिए दंपति ने भांजे को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 25 Jul 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Mon, 25 Jul 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
couple's killed his nephew in jammu and kashmir
हत्‍या

टमाटर की एक पेटी को लेकर एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी मामा-मामी फरार हैं। पुलिस ने घटना स्थल से कुल्हाड़ी को जब्त किया है। रविवार की देर शाम तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बश्ट निवासी मोहन लाल (38) को उसके मामा ने करीब पांच दिन पहले टमाटर की पेटी बेचने के लिए नजदीकी मंडी में एक आढ़ती को देने को कहा था। मोहन लाल के मामा-मामी बश्ट में ही रहते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि तीन दिन पहले मामा ने टमाटर की पेटी के बारे में पूछा तो मोहन लाल ने बताया कि उसने तो बताए गए आढ़ती को पेटी दे दी है। इस पर मामा ने कहा कि आढ़ती टमाटर की पेटी नहीं पहुंचने की बात कह रहा है। इसको लेकर मामा और भांजे में कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से उनमें कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की देर शाम को मोहन लाल किसी काम से अपने मामा के यहां गया था। वहां दोनों में टमाटर की पेटी को लेकर फिर बहस हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि रविवार की रात करीब एक बजे वहां उसकी हत्या कर दी गई। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन लाल के मामा और मामी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या की है। शव के पोस्टमार्टम के मौके पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सरपंच सज्जाद हुसैन का भी कहना है कि मामला टमाटर की पेटी का है। इसी को लेकर उनमें कुछ दिनों से बहस हो रही थी। 


पुलिस ने बताया कि रात एक बजे ही उन्हें खबर दी गई थी कि बश्ट में एक युवक की हत्या कर दी गई है। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दंपति फरार है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के बाद ही सारी स्थिति सामने आ सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed