{"_id":"57780a854f1c1bd24979b717","slug":"attacked-on-three-brothers-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़कर घर लौट रहे तीन सगे भाइयों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज पढ़कर घर लौट रहे तीन सगे भाइयों पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी थाना अंतर्गत बाबलियाना में एक युवक पर तीन भाइयों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीडि़त नमाज पढ़कर घर लौट रहा था तभी आरोपियों ने हमला करके उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी बाबलियाना निवासी अब्दुल हामिद, हनीफ और गुलाम नबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बाबलियाना निवासी मोहम्मद मिर्जा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीती रात साढ़े ग्यारह बजे नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, कि तभी तीनों भाइयों ने उसका रास्ता रोक लिया और घेर कर उस पर डंडेे के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले के दौरान पीडि़त के सिर पर गहरी चोटें आईं है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन