{"_id":"577e31364f1c1b93477faba4","slug":"army-jawan-killed-another-injured-in-firing-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान ने साथी को गोली मार कर खुद की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान ने साथी को गोली मार कर खुद की आत्महत्या
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
कश्मीर के गांदरबल जिले में एक गोलीबारी की घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है। सेना के अधिकारी के मुताबिक, आज गांदरबल जिले को सफापोरा में फायरिंग की एक संदिग्ध घटना में एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया और एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना के एक जवान ने पहले अपने सहयोगी को गोली मारी इसके बाद खुद को गोली मार के आत्महत्या कर ली। इस घटना में मारे गए जवान की पहचान सिपाही बी. वेंकट्हा के रुप में हुई है। जबकि घायल जवान का नाम हवलदार मनोहर सिंह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना के खिलाफ तभी कोई एक्शन ले सकते हैं जब सेना की ओर से इस मामले पर कोई रिपोर्ट जारी की जाएगी।