{"_id":"579098e44f1c1bb52ac4bbac","slug":"7-attack-on-crpf-in-this-year-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में इस साल सीआरपीएफ पर हुए सात हमले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में इस साल सीआरपीएफ पर हुए सात हमले
एजेंसी/जम्मू
Updated Thu, 21 Jul 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में इस साल 14 जुलाई तक सीआरपीएफ कर्मियों पर सात आतंकी हमले हुए हैं जिनमें बल के 10 कर्मी शहीद हुए और 43 अन्यघायल हुए हैं। गृह राज्य मंत्री हंसराम गंगाराम अहीर ने आज राज्यसभा को यह जानकारी देते बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए कुछ आतंकियों की पहचान हुई है। पहचाने गए आतंकवादियों में स्थानीय और विदेशी दोनों आतंकवादी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आतंकी हमलों में शहीद हुए सीआरपीएफ कर्मियों के परिवार वालों को 15 लाख रूपये की केंद्रीय अनुग्रह राशि, 20 लाख रूपये की जोखिम निधि, एक लाख रूपये की केंद्रीय कल्याणकारी निधि और तत्काल वित्तीय सहायता के तौर पर 50 हजार रूपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
अहीर ने बताया कि वर्तमान दिशानिर्देश के अनुसार, शहीद सीआरपीएफ कर्मियों के निकटतम संबंधी को रोजगार देने के लिए भी सीआरपीएफ विचार करती है। उन्होंने एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में बताया कि हाल के आतंकी हमलों के बाद दिशानिर्देशों की समीक्षा की गई है और नए दिशानिर्देश बनाए गए हैं। जम्मू एवं कश्मीर में सभी फील्ड फारमेशन नए दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन