{"_id":"57e2580f4f1c1bab1ea82eb4","slug":"combing-operation-continues-in-uri-and-naugam-on-second-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घुसपैठ के बाद नौगाम और उड़ी में सेना का काम्बिंग ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी घुसपैठ के बाद नौगाम और उड़ी में सेना का काम्बिंग ऑपरेशन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : file photo
कल उड़ी सेक्टर में हुई आतंकी घुसपैठ के दौरान 10 आतंकियों के मारे जाने के बाद से ही पूरे इलाके में सेना द्वारा चलाया जा रहा कांम्बिंग ऑपरेशन अब तक जारी है । इस बारे में जानकारी देते हुए सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता ने बताया कि कल हुई मुठभेड़ के बाद से ही उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
इस ऑपरेशन के तहत घुसपैठ की जगह के आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान भी जारी है । प्रवक्ता ने कहा कि काम्बिंग ऑपरेशन के पूरा हो जाने के बाद इससे जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक किया जाएगा ।
गौरतलब है कि कल उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था । सेना की इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सेना द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था ।

Trending Videos
नौगाम मे भी जारी है आपरेशन
indian army
- फोटो : FILE PHOTO
वहीं दूसरी ओर कल सेना को नौगाम इलाके में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने के खबर मिली थी जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था । इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। आतंकियों की गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया था ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नौगाम में भी सेना का काम्बिंग ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि रविवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रविवार सुबह भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला कर दिया था । इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए, जबकि करीब 18 अन्य जवान घायल हुए थे ।