फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ceasefire voilation in naushera sector of international border

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक का बड़ा नुकसान, 3 सैनिक ढेर, 5 पोस्ट तबाह

Wed, 26 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 26 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ceasefire voilation in naushera sector of international border
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : PTI

एलओसी पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार किए जा रहे सीज फायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तादाद इससे अधिक भी हो सकती है। इसी तरह सरहद के उस पार भी करीब आधा दर्जन पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह तबाह हो गईं। मंगलवार को दिन में भी आईबी के आरएसपुरा सेक्टर और नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर अंधाधुंध गोलाबारी की गई।
विज्ञापन


आरएस पुरा सेक्टर की सरहदी बस्तियों में गिरे गोलों की चपेट में आकर दस ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल है। एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में सुबह 10 बजे से शुरू हुई गोलाबारी शाम तक जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 82 और 120 एमएम तक के गोले दागे

ceasefire voilation in naushera sector of international border
मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
सुचेतगढ़ तथा आरएस पुरा सेक्टर में ज्यादातर गांव खाली हो गए हैं। बच्चे तथा महिलाएं सुरक्षित स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। बार्डर से सटे अब्दुल्लियां गांव की ओर जाने से लोगों को रोक दिया गया है। राहत शिविरों को तैयार रखा गया है।

बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारिख ने बताया कि बार्डर पर पाकिस्तान की ओर से दिनभर गोलाबारी होती रही। भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाक की चार-पांच पोस्ट तबाह हो गईं हैं। पाक मीडिया में छपी खबरों में चार पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने और अब तक 15 के घायल होने की खबर है।

आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार की सुबह दस बजे से पूरे दिन रुक-रुककर गोलाबारी की। पाकिस्तान ने रेंज बढ़ाते हुए गांव चौगा, कोटली मीरदीया, टोकनवाली, शामका, बेगा बेरा, कोराटाना आदि गांवों को निशाना बनाकर 82 एमएम और 120 एमएम के गोले दागे।

घर में मोर्टार गिरने से 7 महिलाएं घायल

ceasefire voilation in naushera sector of international border
Border - फोटो : PTI
अब्दुल्लियां गांव में पीडीपी नेताओं के वाहन जाते देख पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। बाद में कोराटाना खुर्द, सुचेतगढ़ आदि पोस्टों और रिहायशी गांवों को निशाना बनाया।

शाम चार बजे सुचेतगढ़ में एक घर में मोर्टार शेल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गईं। छह महिलाएं एक ही परिवार की हैं। इन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। सोमवार को कानाचक के ललियाल गांव में गोलाबारी में घायल महिला रेशमा देवी को मढ़ अस्पताल से मंगलवार को जीएमसी में शिफ्ट किया गया।

एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ कराने की कोशिश के तहत सुबह दस बजे से शुरू गोलाबारी देर शाम तक जारी रही। इस दौरान बाबा खोड़ी क्षेत्र मेें भारत की अग्रिम चौकियों (कलाल से झंगड़ सेक्टर तक) को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। कलसिया, भवानी, नभ, सेर, कड़ाली, सरया झंगड़ में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागने के अलावा छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग किया गया। इससे सीमांत ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed