{"_id":"5a3fe93b4f1c1b95188bbba7","slug":"opportunity-to-promote-under-career-advancement-scheme-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन का मौका, 30 जनवरी है अंतिम तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेयू में करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन का मौका, 30 जनवरी है अंतिम तिथि
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू विश्वविद्यालय में करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत प्रमोशन का मौका है। इसके लिए आने वाली 30 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों समेत इसके ऑफ साइट कैंपस और विभिन्न निदेशालयों में कार्यरत टीचर, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन अगले कैडर में प्रमोशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें आन लाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है। वह इसे संबंधित विभागाें के मुखिया, रेक्टर, निदेशक के मार्फत नए प्रशासनिक ब्लॉक के टीचिंग विंग को भेज सकते हैं। एपीआई स्कोर के सत्यापन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। चयन प्रक्रिया/इंटरव्यू के लिए पूरी तरह से भरे फार्म पर ही विचार होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. मीनाक्षी किलम के मुताबिक पूर्व में चयन समिति की तरफ से खारिज किए गए आवेदक तभी आवेदन कर सकते हैं, जब वह यूजीसी रेग्युलेशन-2010 के तहत दिए गए समय और इसमें संशोधन की शर्तों को पूरा करते हों।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X