{"_id":"5a5b681a4f1c1b8a268b45b4","slug":"mba-in-hospitality-tourism-from-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय से MBA करने का मौका, 10 मार्च है आखिरी तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जम्मू विश्वविद्यालय से MBA करने का मौका, 10 मार्च है आखिरी तारीख
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय से हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में एमबीए करने का मौका है। दो साल के इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आने वाली 10 मार्च तक किया जा सकता है। प्रवेश लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
कोर्स में आरक्षित और स्व-वित्त पोषित दोनों को मिलाकर केवल 20 सीटें हैं। इसके लिए आवेदन केवल वही छात्र-छात्राएं कर सकेंगे, जिन्होंने 10+2+3 के पैटर्न पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो।
विज्ञापन
इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कॉस्ट एंड वर्क एकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेट्रीज या एएमआईई (इंजीनियरिंग) की फाइनल परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 40 रखा गया है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म (एसएचटीएम) के डायरेक्टर के मुताबिक इस मार्च/अप्रैल में अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठ रहे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X