फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bsf gunned down 7 pak rangers as response to sniper attack in hiranagar

बीएसएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई में सात पाकिस्तान रेंजर्स ढेर

Wed, 26 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 26 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
bsf gunned down 7 pak rangers as response to sniper attack in hiranagar
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने के बावजूद भी सीमा पर नापाक हरकतें कम नहीं हो रही हैं। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को हुई घुसपैठ की कोशिशों के नाकाम होने के बाद अब बौखलाहट में फिर एलओसी और अंतराराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की गई है। पाक की ओर से राजोरी के तारकुंडी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे से फिर भारी गोलाबारी की गई है। जानकारी के मुताबिक ये फायरिंग रात 2 बजे तक हुई है । 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से राजोरी में भारी गोलाबारी की गई। इस दौरान सीमा पार पाक की ओर से मोर्टार भी दागे गए। राजोरी के साथ ही सुचेतगढ और अब्दुल्लियां सेक्टरों में भी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर गोलाबारी की गई।
विज्ञापन


इससे पहले भी शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की ओर से हीरानगर के बोबियां पोस्ट पर हुए सीजफायर उल्लंघन के दौरान बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। पाक की ओर से शुक्रवार सुबह कठुआ के हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की पोस्ट पर फायरिंग की गई थी। पाकिस्तान की ओर से हुई इस फायरिंग का वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों नें मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएसएफ ने 9 पाक रेंजर्स को ढेर किया

bsf gunned down 7 pak rangers as response to sniper attack in hiranagar
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तान रेंजर्स को मार गिराया गया है, जबकि इस दौरान बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से स्नाइपर्स से हो रही फायरिंग का जवाब देेते हुए बीएसएफ के जवानों द्वारा जवाबी फायरिंग की गई थी । पाक की नापाक हरकत को करारा जवाब देते हुए बीएसएफ ने 9 पाक रेंजर्स को ढेर किया है।

गौरतलब है कि एलओसी पर लगातार नाकाम हो रही घुसपैठ को देखते हुए अब आतंकियों के मंसूबे ध्वस्त हो रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से एलओसी के रास्ते घुसपैठ में नाकाम हो रहे आतंकवादी अब आईबी के जरिए भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में 19-20 अक्तूबर की रात को हीरानगर में घुसपैठ की एक कोशिश को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया था । 

पुंछ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

bsf gunned down 7 pak rangers as response to sniper attack in hiranagar
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी सीमा पार से फिर घुसपैठ की कोशिश की गई । पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी जिसे वहां मौजूद सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब 12 बजे सेना के जवानों द्वारा पुंछ में एलओसी के पास सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान साब्जियां सेक्टर के मखयारी ढोक नाम के सीमावर्ती इलाके में सेना के जवानों पर घुसपैठ कर रहे आतंकियों की ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के जवानों ने आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की । इस दौरान मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना की 40 राष्ट्रीय राइफल रेजीमेंट के जवान विनोद कुमार इस मुठभेड़ में घायल हो गए। विनोद कुमार राष्ट्रीय राइफल्स में लांस नायक पद पर तैनात हैं । मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से उधमपुर में सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है ।  

राजोरी में पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब

bsf gunned down 7 pak rangers as response to sniper attack in hiranagar
पुंछ में घुसपैठ के दौरान ही पाकिस्तान की ओर से राजोरी में भारी गोलाबारी की जा रही थी । पाकिस्तान की ओर से राजोरी के तारकुंडी सेक्टर में भारतीय सीमा पर भारी गोलाबारी की गई है जिसका भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया है।

तारकुंडी में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर शुक्रवार की दोपहर पौने एक बजे से लगातार गोलाबारी की गई है । पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर फायरिंग के साथ साथ मोर्टार भी दागे गए हैं । अब तक इस फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है । पाक की ओर से हुई फायरिंग पर सेना के जवान लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed