{"_id":"604cc52eac0e4a4eb8778e9c","slug":"ganga-sharma-became-first-woman-to-receive-sahitya-akademi-yuva-puraskar-in-dogri-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की बेटी ने बढ़ाया मान: डोगरी में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनीं गंगा शर्मा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जम्मू-कश्मीर की बेटी ने बढ़ाया मान: डोगरी में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनीं गंगा शर्मा
Sat, 13 Mar 2021 07:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
गंगा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू संभाग के हीरानगर के गांव करवाल निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी गंगा शर्मा को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार कविता संग्रह "मनै दा बोआल" के लिए दिया गया है। ज्ञात हो कि यह पुरस्कार वर्ष 2011 से हर 35 वर्ष तक की आयु वाले युवा लेखक लेखिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान, साथ ही जानें गुफा के दो कबूतरों की कहानी और ये रहस्य
विज्ञापन
साहित्य अकादमी द्वारा जम्मू-कश्मीर से डोगरी भाषा में पहली बार किसी युवा महिला लेखिका को यह पुरस्कार दिया गया है। गंगा शर्मा जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग से स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं l
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: 'आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब याद रखेंगे' ये कहने के बाद पुलिसवाले ने किए थे तीन कत्ल