{"_id":"57b5d2ad4f1c1bd0586ebf2d","slug":"attack-in-mla-house-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में भीड़ ने विधायक के घर किया हमला, हिंसा में एक और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में भीड़ ने विधायक के घर किया हमला, हिंसा में एक और की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी की हिंसा में एक और मौत हो गई। पुलवामा जिले के खरियू इलाके में सुरक्षा बलों के साथ पिछली देर रात की झड़प में 18 लोग घायल हो गए।
शोपियां में पुलिस के सर्च आपरेशन से गुस्साई भीड़ ने पुलिस के जाते ही शोपियां विधायक एडवोकेट मोहम्मद शफी भट के घर पर हमला कर दिया। पथराव के बाद उपद्रवियों ने घर में खड़ी बाइक और अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया।
सुरक्षा गार्डों ने मुश्किल से विधायक को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा जिले के अलग अलग इलाकों में भी सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

अलगाववादियों ने बंद 25 अगस्त तक बढ़ाया
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
गुरुवार से अलगाववादियों ने 72 घंटे का यूएन कार्यालय मार्च शुरू कर दिया लेकिन पहले दिन मार्च पूरी तरह से विफल रहा। अलगाववादियों ने बंद को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
पुलवामा के खरियू इलाके में सुरक्षा बलों की झड़प को स्थानीय लोगों ने एक तरफा कार्रवाई करार दिया। लोगों ने कहा एक प्रदर्शन का हवाला देकर सुरक्षा बलों ने आधी रात को घरों में घुसकर धरपकड़ और मारपीट की।
इसी मारपीट में शबीर अहमद मोंगा की मौत हो गई जिसका शव बाद में सुरक्षा बलों ने घरवालों को लौटा दिया। शबीर कांट्रेक्चुअल लेक्चरर पद पर कार्यरत था। इस घटना पर लेफ्टिनेंट जनरल एसके दुआ ने कहा यह खेदजनक है। सेना इस मामले की जांच करवाएगी।
पुलिस के अनुसार सेना और लोगों के बीच झड़प में युवक की मौत हो गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

अनंतनाग और पांपोर में कड़ा कर्फ्यू
सु्रक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
उधर श्रीनगर शहर के पुराने शहर सहित पूरे जिले में कर्फ्यू की कड़ी पाबंदियां रहीं। अनंतनाग और पांपोर पुलिस थाना क्षेत्रों में भी कर्फ्यू बेहद कड़ा कर दिया गया।
अलगाववादियों ने सोनावार स्थित यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री आब्जरवर्स ग्रुप (यूएनएमओजी) मार्च का एलान किया है। मार्च को विफल करने के लिए कार्यालय की तरफ जाने वाले तमाम रास्ते सील कर दिए गए हैं।
बंद और कर्फ्यू की पाबंदियों का असर शिक्षा संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी दफ्तरों पर लगातार जारी है। मोबाइल इंटरनेट भी ठप है। हालांकि वीरवार की सुबह ब्रॉडबैंड सेवा और मोबाइल टेलीफोन सेवाओं को पांच दिन बाद बहाल कर दिया गया। शनिवार से दोनों सेवाएं ठप चल रही थीं।