फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra start from 2nd july

अमरनाथ यात्रा: कल रवाना होगा पहला जत्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra start from 2nd july
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार तड़के आधार शिविर भगवती नगर से अमरनाथ यात्रा 2016 का पहला जत्था रवाना होगा। इसमें यात्री साधु संतों के साथ रवाना होंगे।
विज्ञापन


दो जुलाई को जत्था पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेगा। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा (कश्मीर) तक सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। भोले के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

करंट पंजीकरण के लिए भीड़ उमड़ रही है। पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने वीरवार को भगवती नगर बेस कैंप में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। विधिवत पूजा अर्चना के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह शुक्रवार तड़के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों का साथ देगा मौसम

amarnath yatra start from 2nd july
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
​वीरवार को रेलवे स्टेशन जम्मू के पास वैष्णवी धाम से बालटाल के लिए 600 और पहलगाम रूट के लिए भी इतने ही करंट पंजीकरण किए गए। इसी तरह सरस्वती धाम में भी  बालटाल के लिए 600 और पहलगाम के लिए 600 पंजीकरण हुए।

शालामार स्थित महाजन हाल में 589 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। 2300 टोकन कोटे में से 2100 जारी किए गए। इसमें दो और तीन जुलाई का एडवांस पंजीकरण होगा। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु संतों के लिए पंजीकरण हुआ।

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में वीरवार की देर शाम तक करीब आठ सौ यात्री पहुंच चुके थे। जय शिव शंकर और बम बम भोले के जयघोष के साथ पूरा माहौल शिवमय बना हुआ था। यात्रा के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।  
 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 1 से 6 जुलाई तक राज्य के तीनों खित्तों में तेज और हल्की बारिश होगी। इसमें 3 और 4 जुलाई को जम्मू में अधिकतर स्थानों पर बारिश के आसार हैं। बारिश से यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। जम्मू सहित अन्य इलाकों में वीरवार रात को मौसम बदलने लगा था। निरंतर बारिश से पवित्र गुफा में हिमलिंग के ज्यादा देर तक विराजमान रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed