{"_id":"57c1b7c24f1c1bf638d4fb9e","slug":"again-disrupted-the-supply-of-gasoline-and-diesel-in-the-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में दोबारा पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में दोबारा पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
टैकंर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने श्रीनगर के लिए दूसरी बार पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई ठप कर दी है।
शनिवार को टैंकर रवाना नहीं किए गए और रविवार को भी टैंकर श्रीनगर के लिए रवाना नहीं होंगे। डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल के कार्यालय में श्रीनगर के डिवकॉम और डीआईजी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत हुई, जिसमें पूरी तरह से सुरक्षा का भरोसा नहीं मिला है, जिसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के टैंकर नहीं भरे हैं।
महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस हुई, जिसमें डीआईजी के माध्यम से उन्हें ठोस सुरक्षा मिलने का आश्वासन मिला है, लेकिन भरोसा नहीं दिलाया गया है, जबकि रोजाना उनके टैंकरों पर पत्थरबाजों की ओर से हमले किए जा रहे हैं।

ढाई सौ ट्रक श्रीनगर में फंसे
पेट्रोल पंप
- फोटो : Demp Pic.
उन्होंने आगे कहा कि टैंकरों को आग लगाने, चालकों की जान लेने के प्रयास हो रहे हैं। कई चालक जख्मी हो चुके हैं। सुरक्षा नहीं मिलने के कारण चालकों का मनोबल कम हो रहा है।
वीडियो कांफ्रेंस में सुरिंद्र सिंह ने प्रशासन को साफ कर दिया है कि जब उनके टैंकर जम्मू के लिए बनिहाल से बिना शीशा टूटे पहुंचने शुरू होंगे, तब माना जाएगा कि सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है। वे चालकों की जिंदगी की और जोखिम में नहीं डाल सकते हैं।
करीब ढाई सौ ट्रक अभी तक श्रीनगर में फंसे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पहले पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया करवाई जाए, उसके बाद ही अब श्रीनगर के लिए सप्लाई बहाल की जाएगी।