फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   90 percent student participate in cet exam in kashmir

आतंकी-अलगाववादियों को कश्मीरी युवाओं का मुंहतोड़ जवाब

Mon, 01 Aug 2016 03:59 PM IST
अमित वर्मा, अमर उजाला/जम्मू
अमित वर्मा, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 01 Aug 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
90 percent student participate in cet exam in kashmir
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थ‌ियों से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
कर्फ्यू, आतंकियों की धमकी और कभी भी अनहोनी की आशंका के बावजूद एमबीबीएस और बीडीएस के नीट (नेशनल एलिजिबिलटी एवं एंट्रेंस टेस्ट) और सीईटी (कामन एंट्रेंस टेस्ट) में 90 फीसदी से ज्यादा हाजिरी देकर कश्मीर के युवाओं ने साफ कर दिया है कि उन्हें पत्थर नहीं कॅरियर की जरूरत है।
विज्ञापन


इनके ज़ज्बे और हौसले ने आतंकियों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। इन परीक्षाओं में बड़ी तादाद में लड़कियों ने भी हिस्सा लेकर उन्हें धमकाने और बीमार मानसिकता वाले फरमान जारी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।। जाहिर है कि ये युवा अपनी कलम से कश्मीर का भविष्य लिखने को लालायित हैं। 
विज्ञापन


रविवार को रियासत में सरकारी कोटे के लिए बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस के लिए करवाए गए सीईटी में अलगाववादियों के  बंद को ठेंगा दिखाकर घाटी के 10 हजार 803 युवा शामिल हुए। यह संख्या कुल 11881 उम्मीदवारों की 91 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा ने अभिभावकों को किया सलाम

90 percent student participate in cet exam in kashmir
परीक्षा केंद्र पर सीएम महबूबा - फोटो : Amar Ujala
जम्मू संभाग में भी कुल 6056 उम्मीदवारों में से 91 फीसदी यानी 5512 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इसी प्रकार पिछले रविवार 24 जुलाई को राज्य में एमबीबीएस और बीडीएस की मैनेजमेंट कोटे के लिए हुए नीट में कश्मीर में खराब हालात के बीच भी कुल 1740 उम्मीदवारों में से 93 फीसदी यानी 1621 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे।

सीबीएसई की ओर से देशभर में करवाई गई इस परीक्षा के तहत राज्य में ओवरआल 87.74 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। जम्मू में कुल 3101 उम्मीदवारों में से 82 फीसदी यानी 2553 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। दोनों परीक्षाओं में जम्मू के मुकाबले घाटी के युवाओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया। बोर्ड चेयरमैन जीएच तांत्रे का कहना है कि मौजूदा हालात में यह चौंका देने वाले आंकड़े हैं। 

नीट और सीईटी में शामिल होने वाले युवाओं की तादाद पर महबूबा ने कहा अभिभावकों की प्रतिबद्धता तारीफ के काबिल है। हिंसक माहौल की तमाम दुश्वारियों के बावजूद 91 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। इसके लिए सरकारी इंतजाम तो थे ही अभिभावकों ने भी अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed