फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   4 terrorists killed, 1 soldier injured in Tangdhar sector of Kupwara

एलओसी पर तंगधार में चार आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

Fri, 17 Jun 2016 12:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
4 terrorists killed, 1 soldier injured in Tangdhar sector of Kupwara
- फोटो : DEMO Pics

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। फिलहाल इलाके में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तंगधार सेक्टर में एलओसी के करीब वीरवार को सेना के जवानों को आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने की कोशिश करता नजर आया। सतर्क जवानों ने आतंकियों को ललकारते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस पर आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ की शुरूआती फायरिंग में दो आतंकियों को ढेर किया गया। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ, जिसे सेना के नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। बाद में उसे श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर दूसरी कोशिश

4 terrorists killed, 1 soldier injured in Tangdhar sector of Kupwara
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : PTI

इस बीच दिन भर मुठभेड़ जारी रही और जवानों ने दो और आतंकियों को ढेर कर दिया। बाद में घायल सेना के जवान ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शहीद जवान लांस हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मगर (37) नेपाल के फलपा जिले के सौनी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी देवी रेशमी मगर और दो बच्चे हैं, जिनमें एक 13 साल का लड़का और एक नौ साल की लड़की है।

कुपवाड़ा जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है। इससे पहले जिले के मच्छेल सेक्टर में मंगलवार को कटवारा जंगल क्षेत्र की जेट गली में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे जवानों ने विफल बनाया था। 

इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई थी। एक जवान शहीद भी हुआ था, जबकि चार घायल हुए थे। शहीद जवान सिग्नलमैन अजय सिंह चौधरी राजस्थान के झुनझुना के रहने वाले थे।

पैरा कमांडो भी बुलाए गए
देर शाम तक कुपवाड़ा जिले के तंगधार और मच्छेल सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान जारी था। आपरेशन में अतिरिक्त जवानों सहित पैरा कमांडो भी बुलाए गए हैं। आतंकियों को तलाशने के लिए खोजी कुत्ते और चॉपर भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed