{"_id":"57e51e734f1c1bee4ca8219a","slug":"300-tankers-distroyed-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा से घाटी में 300 टैंकरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा से घाटी में 300 टैंकरों को नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 23 Sep 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
टैंकर
- फोटो : Amar Ujala
घाटी में दो माह से ज्यादा पत्थरबाजों ने हिंसा को जारी रखा है। हिंसा में क्षतिग्रस्त ट्रक और टैंकरों की संख्या तीन सौ के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा 150 के आसपास चालक और कंडक्टर जख्मी हो चुके हैं, जिन्हें अभी तक कोई मुआवजा या राहत नहीं मिली है।
टैंकर यूनियन के पदाधिकारी कई बार डिवकॉम और पुलिस के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों के लिए टैंकर सबसे आसान निशाना बने हुए हैं। श्रीनगर, बिजबिहाड़ा, साउथ कश्मीर, सोपोर, बांदीपोरा और अनंतनाग में सबसे ज्यादा हमले हुए।
प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत दिनों में पौने दो सौ तक टैंकरों पर पत्थरों से हमले करके उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही 100 से ज्यादा चालक भी जख्मी हो गए।

Trending Videos
टैंकरो पर पेट्रोल बम से हमला
टैकंर
- फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारियों ने टैंकरों पर पेट्रोल बम फेंकने शुरू कर दिए। चालकों को बुरी तरह से पीटा भी गया। अब तक क्षतिग्रस्त हुए टैंकरों की संख्या 300 के आसपास पहुंच गई है, जबकि 150 के करीब चालक जख्मी हो चुके हैं। श्रीनगर में जख्मी हुए एक चालक को एक लाख रुपये देने की घोषणा हुई थी।
आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर यूनियन के महासचिव सुरिंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने टैंकरों चालकों को सुरक्षा मुहैया करवाने और मुआवजा देने की बात कही है।
आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर यूनियन के महासचिव सुरिंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने टैंकरों चालकों को सुरक्षा मुहैया करवाने और मुआवजा देने की बात कही है।