फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   226 devotees visited Amarnath

36वें दिन 226 भक्त भोले के दर्शन को निकले

Sat, 06 Aug 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 06 Aug 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
226 devotees visited Amarnath
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
श्री अमरनाथ यात्रा के जत्थे में शनिवार को हलकी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को रवाना हुए जत्थे में जहां महज 113 भक्त थे, वहीं आज के जत्थे में ठीक दोगुने 226 भक्तों ने भगवती नगर स्थित आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम के लिए सफर की शुरुआत की।
विज्ञापन


पांच बसों पर सवार होकर गए यात्रियों में 158 पुरुष और 68 महिलाएं हैं। साथ ही 52 साधु भी यात्रा में शामिल हैं, जिनमें 49 पुरुष साधु और 3 महिला साधु हैं। अमरनाथ यात्रा की समाप्ति को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना कम ही है। हालांकि बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों के आने से भगवती नगर आधार शिविर में फिर रौनक आने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


भगवती नगर निवासी मंगा राम सिंह कहते हैं कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि यात्रा समाप्ति के करीब बीस दिन पहले से ही यात्रियों की संख्या में इतनी कमी आई है। भगवती नगर में आधार शिविर होने के कारण यात्रा के दरमियान यहां की रौनक देखते ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात-दिन बम भोले के जयकारे लगते और यात्रियों की आवाजाही के साथ ही दुकानें खुली रहतीं, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं है। इक्का-दुक्का यात्री ही यहां-वहां दिखाई पड़ते हैं। 


भगवती नगर मुख्य रोड पर ही दुकान लगाने वाले रमेश चंद्र की मानें तो हर वर्ष की तरह इस साल अमरनाथ यात्रियों के आवागमन से होने वाला कारोबार बहुत ही कम रहा। यात्रा की शुरुआत के पंद्रह दिनों को छोड़ दें तो शेष समय बिक्री एकदम डाउन हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed