{"_id":"57dd93d84f1c1b5e48d48856","slug":"200-militants-waiting-to-infiltrate-at-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईजी बीएसएफ ने किया खुलासा, कहा- LoC पर घुसपैठ की फिराक में 200 आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी बीएसएफ ने किया खुलासा, कहा- LoC पर घुसपैठ की फिराक में 200 आतंकी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के उस पार 150 से 200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। वो मौके का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, बीएसएफ पूरी तरह से चौकस है।
पाकिस्तान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। श्रीनगर से सटे हुमहामा स्थित बीएसएफ मुख्यालय में पासिंग आउट परेड के बाद बीएसएफ के आईजी विकास चंद्र ने यह जानकारी दी।
मीडिया से मुखातिब आईजी बीएसएफ ने कहा कुछ आतंकियों को मार गिराया गया है। जो बचे हैं वो पाकिस्तान की मदद से एलओसी से घुसपैठ की फिराक में हैं।

Trending Videos
सीजफायर उल्लंघन कर पाक आतंकियों को करवा रहा घुसपैठ
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
उन्हाेंने कहा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। एलओसी पर इस साल ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। यह दर्शाता है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा हुआ है।
उन्होंने कहा कि एलओसी की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ वर्ष 1965 से जिम्मा संभाले हुए है। बीएसएफ की 14 बटालियनों को एलओसी पर तैनात किया गया है। हमारी मुख्य ड्यूटी सीमाओं की रक्षा करना है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि जवान हर परिस्थितियों में सेवाएं देने में सक्षम हैं और लगातार दक्षता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। पासिंग आउट परेड पर उन्होंने कहा कि देश भर से आए 251 प्रशिक्षुओं ने 12 हफ्तों की ट्रेनिंग पूरी की है।