{"_id":"57723bf34f1c1b5f1879b995","slug":"2-more-round-allahabad-jammu-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल के दो फेरे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल के दो फेरे बढ़े
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Jun 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जम्मू तवी से इलाहाबाद के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन दो और फेरे बढ़ा दिए हैं। इलाहाबाद से जम्मू शनिवार को और जम्मू से इलाहाबाद रविवार को यह ट्रेन एक महीने से चल रही थी। नौ और दस जुलाई को इस ट्रेन ने अंतिम फेरा लगाना था।
विज्ञापन
करीब एक महीना पहले रेलवे ने दो नई ट्रेने इलाहाबाद से जम्मू और जम्मू से इलाहाबाद के बीच चलाई थी। ट्रेन नंबर 04113 ने अंतिम फेरा नौ दस जुलाई को लगाना था, लेकिन अब यह दो अतिरिक्त फेरे 16 जुलाई और 23 जुलाई शनिवार को इलाहाबाद से और 17 और 24 जुलाई को जम्मू से लगाएगी।
विज्ञापन
बीच रास्ते में इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट में रहेगा। इसके जम्मू पहुंचने का समय रविवार 1.50 बजे रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 04114 जम्मू से रविवार 17 एवं 24 जुलाई की रात 10.10 बजे चलेगी। जो अगले दिन रात 8.25 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन