{"_id":"7a1569daeeb0e01abdee375fb72ca1ae","slug":"worker-dead-at-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इंजनों के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इंजनों के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन जम्मू की लोको शेड में शुक्रवार की रात को दो इंजनों के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत हो गई। अन्य साथियों ने जीआरपी को सूचना दी तो रेलकर्मी विजय कुमार (35) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया गया। विजय कुमार सपवाल, सांबा का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विजय एक इंजन की मरम्मत कर रहा था कि तभी दूसरा इंजन उसकी ओर बढ़ आया और उसे पता नहीं चला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विजय कुमार जम्मू रेलवे स्टेशन की लोको शेड में टेक्नीशियन है। विजय के पिता भी रेलवे में ही नौकरी करते थे। उनकी आकस्मिक मौत के बाद एसआरओ के तहत विजय कुमार को नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विजय शुक्रवार की रात पौने आठ बजे लोको शेड में एक इंजन की मरम्मत कर रहा था कि तभी उसी पटरी पर दूसरा इंजन उसकी और बढ़ आया। विजय काम में व्यस्त था, आसपास होने वाले अन्य कामों के शोर के आगे उसे इंजन के अपनी और बढ़ने का एहसास नहीं हुआ और वह दोनों इंजनों के बीच दब गया।
विजय ने जोर से चीख मारी, तो अन्य साथियों ने देखा कि विजय बुरी तरह से दोनों इंजनों के बीच कुचला गया है। तभी रेलवे के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया है।
जीआरपी के एसएचओ नीरज चौधरी के मुताबिक प्राथमिक दृश्य से हादसे को देखते हुए धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर दूसरा इंजन कैसे उसकी और बढ़ा, उस पर कोई सवार था या नहीं। पावर ब्रेक लगाई गई थी या नहीं। सभी पहलुओं से मामलों की जांच-पड़ताल शुरू की गई है।