{"_id":"cedd7606610d9261367bf74dbe1668c8","slug":"woman-killed-by-police-vehicle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाहन की टक्कर से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाहन की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु रविदास जयंती पर लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस वाहन की चपेट में आने से वीरवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बढेरी गांव में वीरवार को गुरु रविदास जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोगाें की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
जैसे ही शोभायात्रा निकाली जाने लगी तो जवानों ने अपने वाहन को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाया। इस बीच वाहन में ब्रेक नहीं लगने से शोभायात्रा के साथ चलने की तैयारी कर रही महिला ज्ञानो देवी (70) और कौशल्या देवी (57) दोनों निवासी बढेरी पुलिस वाहन की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गियानो देवी की मौत हो गई। जबकि घायल कौशल्या देवी का उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक महिला के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।