{"_id":"32aaa2c56b8e5cac433829ec7e7cd0e2","slug":"three-shops-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन के पास तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्टेशन के पास तीन दुकानों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़ उनमें से नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन
यह दुकानें दोमाना थाना के बिल्कुल सामने हैं। चोरों की इस हिमाकत से स्थानीय लोग भी सोच में पड़ गए हैं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और एसडीपीओ दोमाना संजय परिहार ने दुकानों आदि का जायजा लेकर चोरों को पकड़ने का भरोसा दिलाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात चोरों ने दोमाना थाना के सामने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। तीनों दुकानों के शट्टरों को तोड़ा गया। विजय शंकर की दवाइयों की दुकान में बनाए मंदिर से चोर पैसे ले उड़े, जबकि ब्रह्मदत्त की गिफ्ट शाप की दुकान से नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेश शर्मा की दुकान से एक पुराना मोबाइल फोन और नगदी चोरी हुई है। राजेश ने बताया कि वह रात को नोटों के हार और नकदी घर ले जाते हैं, जिसके चलते उनका ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस एक अन्य दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। शायद उसमें से कोई सुराग मिल जाए।
विज्ञापन