फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The performance of the financial package for the Piojeke Rifugion

वित्तीय पैकेज के लिए पीओजेके रिफ्यूजियों का प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
The performance of the financial package for the Piojeke Rifugion

पीओजेके रिफ्यूजियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए वित्तीय पैकेज का लाभ देने की मांग को लेकर मंगलवार को रिफ्यूजियों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जल्द मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल करने की भी चेतावनी दी। जम्मू कश्मीर पीओजेके फ्रंट के प्रधान रशपाल सिंह के नेतृत्व में रिफ्यूजियों ने प्रेस क्लब के बाहर एक दिन का धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान रशपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्तीय पैकेज जारी तो कर दिया है, लेकिन अभी तक रिफ्यूजी इस पैकेज के लिए दर बदर होकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों परिवार पैकेज की राशि न मिलने के कारण परेशानियों से जूझते हुए जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को राज्य सरकार व संबंधित विभाग के सामने रखा है, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर पैकेज की राशि जारी नहीं करवाई है।

उन्होंने कहा कि कई रिफ्यूजी परिवारों का तो अभी तक रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया गया है। जब भी किसी नेता या फिर अधिकारी के पास अपनी परेशानी को लेकर पहुंचते हैं तो जल्द परेशानी को दूर करने का आश्वासन दे दिया जाता है।


अभी तक किसी ने भी समस्या को दूर नहीं किया है। अब रिफ्यूजियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। इसलिए अब सभी ने निर्णय लिया है कि अगर जल्द वित्तीय पैकेज  की राशि को बढ़ाकर जारी नहीं किया तो आने वाले दिनों में रिफ्यूजी भूख हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed